बलिया में प्रवर्तन दल ने 1.75 कुंतल दूषित पनीर को कराया नष्ट

0

बलिया में प्रवर्तन दल ने 1.75 कुन्तल दूषित पनीर को कराया नष्ट

बलिया। रक्षाबन्धन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल को बड़ी सफलता मिली। टीम ने छापेमारी करके लगभग 1.75 कुन्तल दूषित पनीर को पकड़ा और उसे मौके पर ही नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपए बताइ जा रही है। उधर, टीम ने 9 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के 13 नमूने लिये।
प्रवर्तन दल को शुक्रवार की सायं कटहल नाला सिटी माल के पीछे मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिली। जिसपर कार्रवाई करते हुए टीम ने तत्काल छापेमारी की। जिसमें लगभग 1.75 कुन्तल दूषित पनीर को पकड़ा गया। जिसकी कीमत लगभग 65 हजार आंकी गयी जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया और 9 प्रतिष्ठानों से पेड़ा, पनीर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, छेना की मिठाई, बूँदी का लडडू, बेसन का लडडू, डोडा बर्फी, खोया बर्फी के 13 नमूने संग्रहित किए।
सहायक आयुक्त(द्वितीय) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि संग्रहित किये गये नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *