बलिया में अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क से उतरी, चालक भागा, गाड़ी पर लदे थे गोवंश

0

बलिया में अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क से उतरी, चालक भागा, गाड़ी पर लदे थे गोवंश

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली बक्सर गंगा पुल का रास्ता पशु तस्करों के लिए मुफीद बना हुआ है। पुलिस चौकी कोरंटाडीह के उजियार गांव के पास 15 दिनों बाद एक बार फिर पशु तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। जब वाहन सड़क पर नहीं चढ़ सका तो चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे कोरंटाडीह चौकी प्रभारी ने देखा तो उसमें गोवंश लदे हुए थे जिसे कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की भोर में गाजीपुर की ओर से भरौली की ओर जा रही तिरपाल लगी गाड़ी पर चौकी प्रभारी की नजर पड़ी। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं था। शक होने पर चौकी प्रभारी ने गाड़ी का पीछा किया। पीछा होते देख चालक गाड़ी को भगाने लगा लेकिन बारिश से सड़क पर फिसलन के चलते गाड़ी उजियार गांव के पास सड़क से उतर गई जो फिर सड़क पर नहीं चढ़ सकी। इसके बाद गाड़ी छोड़ चालक भाग गया। चौकी प्रभारी ने पास आकर देखा तो गाड़ी में गोवंश लदे थे। गाड़ी की स्टेयरिंग लॉक होने के कारण क्रेन से सोहांव स्थित गो आश्रय केन्द्र ले जाया गया। वहां जानवरों को उतारा गया तो उसमें दो गाय और तीन बैल को क्रूरता पूर्वक बांध कर रखा गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बता दें कि बीते 11 अक्टूबर को भी उजियार गांव के पास एक कंटेनर पेड़ से टकरा गया। जब व खुला तो उसमें गोवंश का जखीरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *