बलिया में अर्नब चक्रवात का असर, संकट में किसान

0

बलिया में अर्नब चक्रवात का असर, संकट में किसान

बलिया। बलिया में अर्नब चक्रवात का असर गुरुवार की भोर से ही देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हो रही बारिश से ठंड में भी मामूली इजाफा हुआ है। उधर, बारिश से खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। लगातार बारिश से रबी फसलों की बोआई भी समय से नहीं हो पाएगी। उधर, बारिश के चलते 50 से अधिक गांवों के साथ नगर के भी कई माेहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सड़कों के किनारे जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी अक्टूबर महीने में बिगड़ रहे मौसम से खेती काफी हद प्रभावित होने की आशंका है। अर्नब चक्रवात के चलते गुरुवार को सुबह से ही हो हल्की बारिश से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अधिकांश इलाकों में धान की फसलें पक कर तैयार है, किसान खेतों को सूखा रहे थे ताकि उसकी मशीन से कटिंग कराई जाए लेकिन बारिश से अब मुश्किल होगा। इसके अलावा खेतों में नमी अधिक होने से रबी फसलों की बोआई में भी काफी विलंब होगा। यही नहीं मिर्च, टमाटर, मटर आदि फसलों के चौपट होने की आशंका है। उधर, बारिश के चलते नगर के कई सड़कों की सूरत बदल गई। कीचड़ के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मार्गों पर बने गड्ढे में जलभराव के चलते भी लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ा। बारिश शुरु होते ही बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई। नगर के आर्यसमाज रोड, शास्त्री नगर, बड़ा गड़हा, चौक, विशुनीपुर, मालगोदाम रोड आदि मोहल्लों में बारिश के बीच आपूर्ति प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *