बलिया में डीसीएम के धक्के से वृद्ध की मौत

0

बलिया में डीसीएम के धक्के से वृद्ध की मौत

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित ग्राम अमाव मोड़ के पास मंगलवार को साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से डीसीएम ने धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने डीसीएम को शोर मचा कर रोक लिया और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को निकटवर्ती बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक व डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि अमांव गांव निवासी मकसूद अहमद अंसारी 68 भरौली चौराहा के पास गुमटी में सब्जी मसाला आदि की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को दोपहर में वह दुकान बंद कर साइकिल से घर खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही अमाव मोड़ के पास स्थित सेंट्रल बैंक के सामने पहुंचे बलिया की तरफ जा रही डीसीएम ने पीछे से धक्का मार दिया और उसका पहिया उनके कमर के निचले हिस्से पर चढ़ गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नरहीं पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *