बलिया में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

0

बलिया में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

बलिया। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को बलिया कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं योजना बैठक आयोजित केआया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय समेत 26 पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय ने शपथ दिलाई। वैष्णवी राय ने स्वागत गीत गाकर सबका अभिनंदन किया। संगठन महासचिव जितेंद्र राय ने संगठन द्वारा समय समय पर किए जनसहयोग की चर्चा की। संगठन महामंत्री जयश सांकृत्यायन ने घर से लेकर राष्ट्र निर्माण के विचार पर जोर दिया। गायक सन्नी पांडेय ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर संगठन महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राय, प्रदेश प्रवक्ता डा. आशुतोष राय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *