बलिया में महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

0

बलिया में महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

बलिया। रसड़ा स्थित श्रीनाथ मठ व रामलीला मैदान के बीच वर्षों से चल रहा विवाद फिर सामने आया है। मंगलवार की देरशाम रसड़ा निवासी व्यक्ति ने महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के अनुयायियों से बदसलूकी की। रसड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संज्ञान लेकर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बीते 20 अक्टूबर को उन्होंने जिलाधिकारी के साथ रसड़ा में पेट्रोलिंग की थी। रामलीला मैदान संवेदनशील जगह है, इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।बताया कि रामलीला कमेटी के कुछ सदस्यों और एक व्यक्ति के बीच विवाद था। इसी बात को लेकर इन लोगों ने महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह विवाद पुराना है। पहले भी मठ के महंत और नपा अध्यक्ष के बीच मारपीट हो चुकी है। इसमें महंत की तहरीर रसड़ा नपा अध्यक्ष समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *