बलिया में अंतर्जनपदीय नौ जुएड़ी गिरफ्तार

0

बलिया में अंतर्जनपदीय नौ जुएड़ी गिरफ्तार

बलिया। नगरा थाना पुलिस ने रविवार की शाम मलप (मंगवा) गांव में मुर्गी फार्म के पास छापेमारी कर अंतर्जनपदीय नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन ताश की गड्डियां और कुल 2.19 लाख रुपये बरामद किए। बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर मलप (मंगवा) स्थित मुर्गी फार्म के पास पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और मौके की जांच के दौरान तीन ताश की गड्डियां तथा नकदी 2.19 लाख रुपए बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन प्रसाद पुत्र अनिल कुमार, निवासी बछईपुर थाना नगरा, मिथिलेश कुमार पुत्र स्व. रामेश्वर, निवासी मलप हसेनपुर थाना नगरा, मंटू राजभर पुत्र गमोदर राजभर, निवासी मलप हसेनपुर थाना नगरा, चंदन पुत्र जवाहिर, निवासी सानिन्दा थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, विपिन बिहारी ठाकुर पुत्र स्व. राजभर ठाकुर, निवासी मिश्रनेऊरी वार्ड नंबर पांच, काशीपुर कोतवाली चौकी सतनीसराय, थाना कोतवाली, बलिया, गोरख सिंह यादव पुत्र विद्याचल सिंह, निवासी गोसपुर थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, राजारायनी पुत्र स्व. समशुद्दीन, निवासी गोसपुर थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, अजय पुत्र संतोष राजभर, निवासी मलप हसैनपुर थाना नगरा, बलिया, तथा अनमोल पुत्र कांता राजभर, निवासी मलप थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि थाना नगरा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *