बलिया में सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

0

बलिया में सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

बलिया। यूपी बिहार के बीच बने जयप्रभा सेतु से शुक्रवार को एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के साथ ही पीएसी के जल पुलिस की टीम के मोटरबोट से युवक की खोजबीन शुरू करा दी गई है। बताया जाता है कि एक युवक ने पुल के फुटपाथ पर अपना बैग और जूता छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। यह देख नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने नाव से उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में समा गया। पुल पर बैग और जूता पड़े होने की सूचना पर बिहार के मांझी थाना पुलिस और जनपद के चांददियर पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर भरत यादव पिता रामचन्द्र यादव, ग्राम दलन छपरा, जनपद बलिया लिखा हुआ था। पुलिस ने ग्राम प्रधान को फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे दलन छपरा के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार पिछले 4-5 वर्षों से गांव छोड़कर रानीगंज बाजार में किराए के मकान में रहता है और मृतक टेन्ट पंडाल का काम करता था। परिजनों के अनुसार मृतक गुरुवार की शाम को रानीगंज से कहीं बाहर जाने के लिए निकला था तभी पुलिस द्वारा इस दुखद घटना की जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *