बलिया में पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, तीन गिरफ्तार

0

बलिया में पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, तीन गिरफ्तार

बलिया। नगर कोतवाली पुलिस नेअवैध रूप से पटाखे व विस्फोटक सामग्री भंडारण को लेकर बड़ीकार्रवाई की है। पुलिस ने गुदरी बाजार स्थित एक दुकान के बेसमेंट और मिनी ट्रक से कुल 656.8 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे व विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों को अनधिकृत तरीके से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र को सूचना मिली कि मवेशी अस्पताल के पास गुदरी बाजार स्थित एक दुकान/मकान के बेसमेंट में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो बेसमेंट से नौ कार्टून में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए।इसके बाद दुकान के बाहर खड़े मिनी ट्रक की तलाशी में 16 कार्टून पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर बरामद कुल विस्फोटक सामग्री का वजन 656.800 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में चेतन गुप्ता ने बताया कि पटाखों की खेप वाराणसी से मंगाई जाती थी और उन्हें एजेंसी में स्टोर करने के बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। इस काम में उसके पिता शशि मोहन गुप्ता भी शामिल थे।पुलिस ने मामले में चेतन गुप्ता और उसके पिता शशिमोहन गुप्ता निवासी मवेशी अस्पताल रोड, गुदरी बाजार व मिनी ट्रक चालक आशीष यादव निवासी चक्रपानपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़ को गिरफ्तार करते हुए वाहन को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *