बलिया में फंदे से लटक किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0

बलिया में फंदे से लटक किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव में शनिवार को किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।बताया जाता है कि कठहीं गांव में त्रिभुवन यादव की पुत्री रीमा 15 वर्षीय चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका एक छोटा भाई भी है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय रीमा की मां उर्मिला देवी किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रीमा ने कथित तौर पर साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। मां जब किसी काम से कमरे में पहुंचीं तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर बदहवास हो गईं। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और हल्दी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि फंदे से लटकने के कारण किशोरी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *