बलिया में साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो लाख रुपये बरामद

0

बलिया में साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो लाख रुपये बरामद

बलिया। जिले के थाना साइबर क्राइम की टीम ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बीते पांच अक्टूबर को शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 21 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच उसके बैंक खाते से करीब 2,57,543 रुपये निकाल लिए गए। आरोप लगाया कि मोबाइल से सिम निकालकर उसके नाम से यूपीआई तैयार कर रकम की धोखाधड़ी की गई। शिकायत की जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की टीम ने थाना भीमपुरा अंतर्गत बराडीह निवासी शत्रुधन यादव पुत्र कृष्ण यादव को उसके घर पहुंची और मौके से दो लाख रुपये बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उपनिरीक्षक मनीष कुमार वरुण, साइबर सेल बलिया की फर्द बरामदगी के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *