बलिया में तेज दुकान को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलटी कार, कोई घायल नहीं

बलिया में तेज दुकान को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलटी कार, कोई घायल नहीं
बलिया। गड़वार-बलिया मार्ग पर उमरगंज स्थित शराब दुकान के सामने शनिवार की भोर में तेज रफ्तार क्रेटा कार असंतुलित होकर मुर्गा दुकान को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जाकर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने आसपास के लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि एयर बैग होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, हल्की चोटे आई। जिनको जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार में ती-चार लोग सवार थे और गड़वार की ओर से बलिया आ रहे थे। जैसे ही वह गड़वार मार्ग पर स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर मुर्गा दुकान को टक्कर मारते हुए 10 से 12 फीट गड्ढे में जा पलटी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने आसपास के लोगों की मदद से कार के शीशे को ईट से तोड़कर सभी को बाहर निकाला। एयर बैग होने के कारण सभी सवार बाल-बाल बच गए थे।

यह घटना वाकई चौंकाने वाली है। कार का इतनी तेज रफ्तार में असंतुलित होना और गड्ढे में पलटना बहुत खतरनाक था। यह अच्छा है कि एयर बैग की वजह से किसी की जान नहीं गई, लेकिन हल्की चोटें भी गंभीर हो सकती हैं। क्या यह सड़क की खराब हालत के कारण हुआ, या ड्राइवर की लापरवाही थी? ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सड़कों की मरम्मत और ड्राइवरों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्या इस इलाके में ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं? मेरे विचार से, सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। क्या आपको लगता है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और क्या कदम उठाए जा सकते हैं?