बलिया में भाजपा नेत्री ने पुलिस पर लगाए पार्टी पदाधिकारी व अन्य को बचाने का आरोप

0

बलिया में भाजपा नेत्री ने पुलिस पर लगाए पार्टी पदाधिकारी व अन्य को बचाने का आरोप

बलिया। जिले की भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में ‘पाप का घड़ा’ लेकर प्रदर्शन किया। महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
महिला ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी बलिया की जिला कार्यसमिति की सदस्या है। कुछ माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा उनके साथ के लोगों द्वारा आपस में षडयंत्र करके मेरा एक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करते रहे। मेरे द्वारा मुकदमा कायम करने हेतु थाना- बांसडीह बलिया पर अपने साथ हुयी घटना के बावत शिकायती पत्र दिया लेकिन थाने द्वारा मुझे दौड़ाया जाता रहा और कुछ दिन बाद मुकदमा लिखा गया। लेकिन पदाधिकारी का नाम निकालकर अन्य तीनो लोगो के विरुद्ध साधारण धारा – 67 IT एक्ट में थाना बांसडीह पर दर्ज हुआ। कई दिन बीतने के बाद भी विवेचक द्वारा मेरा बयान नही लिया गया और मुझे सुचना दिए कि आप अपना बयान धारा- 180 BNSS का शपथ पत्र के माध्यम से जो घटना है उसको दे दीजिये। मैं अपना बयान शपथ पत्र के माध्यम से लिखकर विवेचक और क्षेत्राधिकारी को भेज कर फ़ोन करके सूचित की और शपथ पत्र की सत्यप्रतिलिपि विवेचक को मिलकर दी। लेकिन विवेचक द्वारा मेरे शपथ पत्र के बयान को केस डायरी में अंकित नही किया गया और न ही कोई अग्रिम विधिक कार्यवाही ही की गयी और मेरे द्वारा विवेचक को फोन करके अपने बयान अंकित होने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो बताया गया कि आपके शपथपत्र के बयान को विवेचना में शामिल करके केस डायरी में अंकित कर लिया गया है। यह भी बताया कि मैं दूसरे जिले में ड्यूटी पर आ गया हूं जैसे ही बलिया आता हूं आपका डाक्टरी और न्यायालय में धारा- 183 BNSS का बयान अंकित कराया जाएगा। विवेचक से वार्तालाप की रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है। मैं बहुत आशा और न्याय की उम्मीद के साथ आप महाराज जी को यह ज्ञापन प्रेषित कर रही हूं कि मुझे न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *