बलिया में युवती ने दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत
बलिया में युवती ने दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के ग्राम टुटुवारी में एक युवती ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी अंतर्गत टुटुवारी गांव निवासीकुमारी गुंजा 18 पुत्री सुभाष राम ने बुधवार की दोपहर अपने घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी कोरंटाडीह शशांक पांडेय मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी के अनुसार मौके से एक मोबाइल बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मोबाइल की जांच के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी।
