बलिया में शक्ति दीप गरबा उत्सव का आयोजन

0

बलिया में शक्ति दीप गरबा उत्सव का आयोजन

बलिया। श्री केदारनाथ ट्रस्ट के तत्वावधान में अध्यक्ष जयश सांकृत्यायन द्वारा शक्ति दीप गरबा उत्सव का आयोजन फारेवर डांस स्टूडियो अभिमन्यु प्रकाश के प्रबंधन में हुआ। इसमे आनंदित गरबा और दिव्यतम दीपावली मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय, भाजपा नेत्री खुशबू रेड्डी, सुनीता राय, मधु मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बलिया शहर के बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुईं। श्री केदारनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष जयश मिश्र ने बताया कि ये कार्यक्रम नवरात्री और दीपावली के बीच रखा गया ताकि गरबा के साथ साथ स्विमिंग पुल किनारे मिट्टी के दीयों को जलाकर दीपोत्सव मनाया जा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति को संजोते हुए देश की समृद्धि का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम का समापन बाल प्रतिभा वैष्णवी राय, नीतीश एवं फारेवर डांस एकेडमी के नृत्य कलाकारों के सम्मान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *