बलिया में करंट की चपेट में आने से कारपेंटर की गई जान

बलिया में करंट की चपेट में आने से कारपेंटर की गई जान
बलिया। बांसडीह कस्बा में काम कर रहे कारपेंटर करंट की चपेट में आ गया जिससे मौत हो गई। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन पहुंच गये। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव निवासी कारपेंटर लव शर्मा (21) पुत्र भरत शर्मा रविवार को बांसडीह कस्बा में काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से लव की जान चली गई।
