बलिया के बांसडीह में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

0

बलिया के बांसडीह में बंद मकान को चोरों ने खंगालाबलिया। बांसडीह कस्बा के वार्ड 11 में चोरों ने बंद दो मंजिला मकान को बुधवार की रात चोरों मे खंगालते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार नकदी चुरा लिया। परिवार के लोग गुरुवार देर शाम घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी टूटी हुई थी।पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि बांसडीह कस्बा के वार्ड 11 निवासी सुरेश पांडेय बुधवार सुबह घर में ताला बंद कर वाराणसी में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। गुरुवार देर शाम घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर आलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे आभूषण व नकदी गायब था।सुरेश पांडेय के मुताबिक चोर 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने चांदी का आभूषण चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार मकान महज एक दिन रहा और इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *