बलिया में जाति प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल पर 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, सस्पेंड

0

बलिया में जाति प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल पर 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, सस्पेंड

बलिया। सदर तहसील के लेखपाल पर तुरैहा का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सदर के सुल्तानपुर गांव के क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।जिले के सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने आरोप लगाया था कि तुरैहा जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मियों की ओर से प्रति आवेदन 50 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई गई थी।तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पूर्व में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवश्यक साक्ष्य और अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमानुसार पोर्टल पर आख्या दर्ज करते हुए आवेदन निरस्त किए गए थे। शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग बीते 8 अप्रैलआ और 17 सितंबर 2026 की बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिकॉर्डिंग के प्राथमिक परीक्षण में बातचीत करने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट आनहीं हो सकी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रही आवाज क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह की है। रिकॉर्डिंग में कथित रूप से जाति आप्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रति आवेदन 50 हजार रुपये मांगने और रकम का एक हिस्सा अधिकारियों को दिए जाने की बातचीत होने का उल्लेख किया गया है। तहसीलदार ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए संबंधित लेखपाल को निलंबित करने और विभागीय जांच की संस्तुति की। जिलाधिकारी के आदेश पर संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील बलिया के भूलेख कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *