बलिया के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में शराब तस्करों का तांडव, विरोधियों को डराने के लिए की फायरिंग, वीडियो वायरल

0

बलिया के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में शराब तस्करों का तांडव, विरोधियों को डराने के लिए की फायरिंग, वीडियो वायरल

बलिया। जिले का नरही थाना मलाईदार श्रेणी में शुमार है। यह इलाका बिहार का सीमावर्ती होने के कारण पशु व शराब तस्करी का हब बना हुआ है। थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी अंतर्गत उजियार गांव में शनिवार की रात शराब तस्करों ने विरोधियों को डराने के लिए कई राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ दिनों पहले ही एसपी ने पहलेकोरंटाडीह चौकी प्रभारी को बदला और दो दिनों पहले नरही में नये थानाध्यक्ष की तैनाती की। लेकिन इसका कोई असर तस्करों पर नहीं है। बताया जाता है थाना क्षेत्र से लेकर कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र तक गंगा किनारे के गांव शराब तस्करों के लिए मुफीद बने हुए हैं। खासकर उजियार गांव में तो अक्सर हथियारों से लैस शराब तस्कर तांडव करते हैं ताकि कोई जुबान न खोले। सूत्रों की मानें तो इन शराब तस्करों पर चौकी पुलिस भी मेहरबान रहती है। पहले कई बार हथियारों से लैस शराब तस्कर फायरिंग कर चुके हैं लेकिन हर बार पुलिस मामले को दबाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *