बलिया में एसपी ने नरही समेत 10 थानों पर तैनात किए नए एसओ
बलिया में एसपी ने नरही समेत 10 थानों पर तैनात किए नए एसओ
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नरही समेत 10 थानों पर नए प्रभारियों को तैनात किया है। एसपी के आदेश के अनुसार दुबहड़ के थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरहीं थाने पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़, नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को सिकंदरपुर, पुलिस लाइन से अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष सुशील दूबे को थानाध्यक्ष खेजुरी, एसटी सेल में तैनात राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष,खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज को चितबड़ागांव थाने की कमान सौंपी गई है। भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी का थानाध्यक्ष, पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष वंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
