बलिया में ट्रैक्टर मालिक को मारी गोली, बिहार में आलू बेच लौट रहे थे घर

0

बलिया में ट्रैक्टर मालिक को मारी गोली, बिहार में आलू बेच लौट रहे थे घर

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मांझी पुल चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की देररात करीब बिहार में आलू बेच कर घर लौट रहे ट्रैक्टर को रोककर फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गोली ट्रैक्टर मालिक को जा लगी। घायल को उपचार के लिए सीसीएचसी सोनबरसा ले जाया गया जहां जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के लीला छपरा वार्ड नंबर 4 निवासी सुशील कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल जी शाह ने चांददियर पुलिस चौकी पर आकर सूचना दी कि उनके भाई बबलू कुमार गुप्ता व उनके ट्रैक्टर चालक रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला सिताबदियर शुक्रवार को बिहार के रिविलगंज जनपद सारण से आलू बेचकर वापस आ रहे थे। मांझी पुल के पास दो बाइक सवार पांच लोगों ने ट्रैक्टर को रोक फायरिंग किया जिससे बबलू कुमार गुप्ता के बाएं जांघ में गोली लगी। जिसको तत्काल सीएचसी बैरिया पहुंचाया गया। वहाँ से डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें गठित कर नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *