बलिया में मडुआ के आटे से बनी रोटी खाने से 45 महिलाएं बीमार, डीएम एसपी ने लिया जायजा

0

बलिया में मडुआ के आटे से बनी रोटी खाने से 45 महिलाएं बीमार, डीएम एसपी ने लिया जायजा

बलिया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव मेंमडुआ के आटे से बनी रोटी खाना 45 महिलाओं के लिए मुसीबत बन गया। ये महिलाएं जिउतिया व्रत की तैयारी के दौरान खाना बनाया था। खाने के कुछ ही देर बाद अलग-अलग घरों में लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और शरीर में झटके की शिकायत के बाद परिजन आनन-फानन में मरीजों को बांसडीह सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह महिलाएं स्नान के बाद जिउतिया की तैयारी में गांव की दुकान से मडुआ का आटा खरीदकर घर लाई थीं। इसी आटे से रोटी तैयार किया। खाने के कुछ समय बाद ही अलग अलग घरों में महिलाओं की तबियत बिगड़ने लगी। एक साथ कई महिलाओं के बीमार होने से मडुआ के आटे पर लोग सवाल उठा रहे हैं जो एक ही दुकान से खरीदी गई थी। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम भी लगाई गई है। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभावित गांव पहुंचे और बीमार महिलाओं के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *