त्यौहार पर बलिया होकर चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को लेकर कवायद
त्यौहार पर बलिया होकर चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को लेकर कवायदबलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर वाया वाराणसी,गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.20 बजे, सहारनपुर से 02.20 बजे, मुरादाबाद से 05.35 बजे, बरेली से 06.54 बजे, शाहजहाँपुर से 08.00 बजे, हरदोई से 08.55 बजे, आलमनगर से 10.40 बजे, रायबरेली से 12.35 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 14.10 बजे, वाराणसी से 17.00 बजे, औंड़िहार से 17.47 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.40 बजे, बलिया से 19.35 बजे, छपरा से 21.10 बजे, सोनपुर से 22.30 बजे, हाजीपुर से 22.45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 23.45 छूटकर तीसरे दिन बरौनी 02.10 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 05.05 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 06.07 बजे, हाजीपुर से 08.00 बजे, सोनपुर से 08.12 बजे, छपरा से 10.25 बजे, बलिया से 11.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.45 बजे, औंड़िहार से 13.40 बजे, वाराणसी जं. से 15.15 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 17.30 बजे, रायबरेली से 19.15 बजे, आलमनगर से 21.40 बजे, हरदोई से 23.02 बजे, शाहजहाँपुर से 23.59 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.55 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे सहारनपुर से 07.00 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 07.32 बजे, अम्बाला कैंट से 09.00 बजे, ढंडारी कलां से 10.40 बजे, फगवाड़ा से 11.25 बजे, जलंधर सिटी से 11.55 बजे तथा ब्यास से 12.55 छूटकर अमृतसर 13.50 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।इसी तरह 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी बनारस से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा कोलकाता से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 11.00 बजे, औंड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, बलिया से 13.40 बजे, रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे, छपरा से 15.10 बजे, दिघवारा से 15.44 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.42 बजे, झाझा से 22.30 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.20 बजे, आसनसोल से 00.52 बजे, दुर्गापुर से 01.28 बजे, बर्द्धमान से 02.48 बजे, बैण्डेल से 04.25 बजे तथा नैहाटी से 05.00 बजे छूटकर कोलकाता 06.15 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.25 बजे, बैण्डेल से 10.00 बजे, बर्द्धमान से 11.02 बजे, दुर्गापुर से 12.13 बजे, आसनसोल से 12.48 बजे, चित्तरंजन से 13.14 बजे, मधुपुर से 13.53 बजे, जसीडीह से 14.18 बजे, झाझा से 15.45 बजे, किऊल से 16.22 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.32 बजे, हाजीपुर से 21.05 बजे, सोनपुर से 21.17 बजे, दिघवारा से 21.43 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.23 बजे, बलिया से 01.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.02बजे, औंड़िहार से 03.02 बजे तथा वाराणसी जं. से 04.00 बजे छूटकर बनारस 04.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसीके मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी है।
