बलिया में कोरंटाडीह समेत छह चौकी प्रभारी बदले, अन्य 14 एसआई भी इधर से उधर
बलिया में कोरंटाडीह समेत छह चौकी प्रभारी बदले, अन्य 14 एसआई भी इधर से उधर
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोरंटाडीह समेत छह चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इसके अलावा एसपी ने अन्य 14 उप निरीक्षकों को भी इधर से उधर किया है। कोरंटाडीह चौकी प्रभारी पर कई बार अनैतिक कार्यों में लिप्तता के आरोप लगे और उनके कार्यकाल में लूट व चोरी की घटनाएं भी बढ़ी थी।
एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से एसआई अवधेश नारायण यादव को थाना रसड़ा, राम प्रसाद यादव को थाना नरही, शिवमूर्ति तिवारी को थाना फेफना, सचिन सरोज को थाना नरही व महिला एसआई वीनेश को
प्रभारी म०सहा०प्र०/म०अ०प्र०/म०प्रार्थना पत्र प्र०/म० सम्मान प्रकोष्ठ / एस० जे०पी०यू पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा भूपेन्द्र नारायण सिंह को
थाना पकड़ी से थाना बांसडीह,
अरविन्द कुमार सिंह को
थाना उभाँव से थाना कोतवाली,
सर्वजीत सोनकर को थाना रसडा से थाना पकडी, रामलखन यादव को थाना रसड़ा से थाना उभांव, पवन निगम को नगरा से थाना हल्दी पर तैनात किया गया है।
चौकी प्रभारी पकवाइनार थाना रसड़ा आशुतोष मद्धेशिया को चौकी प्रभारी चांददीयर, थाना बैरिया, चौकी प्रभारी चांददीयर, थाना बैरिया अवनीश त्रिपाठी को
चौकी प्रभारी पकवाइनार, थाना रसड़ा, चौकी प्रभारी मासूमपुर, थाना खेजुरी ऋषिकेश गुप्ता को
चौकी प्रभारी जयप्रकाश नगर, थाना बैरिया, चौकी प्रभारी जयप्रकाश नगर, थाना बैरिया शुभम दूबे को चौकी प्रभारी मासूमपुर, थाना खेजुरी, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ कीर्ति त्रिपाठी को चौकी प्रभारी सतनी सराय, थाना कोतवाली, चौकी प्रभारी सतनी सराय, थाना कोतवाली शंशाक पाण्डेय को
चौकी प्रभारी कोरंटाडीह, थाना नरही, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह, थाना नरही अश्वनी कुमार मिश्रा को
चौकी प्रभारी टंगुनिया, थाना उभाँव, थाना बांसडीह के शिवभुवन दूबे को चौकी प्रभारी दक्षिणी, थाना रसड़ा, चौकी प्रभारी सुल्तानपुर,थाना बांसडीह सूरज पटेल को चौकी प्रभारी मंडी, थाना कोतवाली पर नई तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में एसआई संदीप कुमार को थाना नगरा से थाना हल्दी किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर उन्हें थाना नगरा पर ही रखा गया है।
