बलिया में किसान के नलकूप का मोटर चोरी, पांच दिनों बाद नरही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0

बलिया में किसान के नलकूप का मोटर चोरी, पांच दिनों बाद नरही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरंटाडीह क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्राम बघौना के जांजर अदाई मौजे से चोरों ने सात नवंबर की रात किसान के नलकूप का मोटर चोरी हो गया। इसके बाद किसान चौकी से थाने तक चक्कर लगाता रहा, काफी दौड़ने के पर नरहीं पुलिस ने पांच दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया।बताया जाता है कि बघौना निवासी मनोज राय का जांजर अदाई मौजे में बिजली चालित नलकूप है। चोरों ने दीवार तोड़ कर नलकूप का मोटर चुरा लिया। चोरी की जानकारी होने पर मनोज ने डायल 100 को सूचित किया और कोरंटाडीह चौकी पर गये। वहां से थाने पर जाने की सलाह दी गई।थाने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद गुरुवार को नरही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मोटर चोरी की घटना से क्षेत्र के किसान खौफ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *