बलिया होकर 12 से 14 नवंबर के बीच चलेगी विशेष ट्रेनें, देखें शेड्यूल
बलिया होकर 12 से 14 नवंबर के बीच चलेगी विशेष ट्रेनें, देखें शेड्यूल
बलिया/गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन 12 नवम्बर को किया जा रहा है।04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 12 नवम्बर को नई दिल्ली से22.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.05 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 01.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 06.30बजे, प्रयागराज जं. से 11.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.34 बजे, वाराणसी जं. से 14.20 बजे, औंड़िहार से 15.17बजे, गाजीपुर सिटी से 16.05 बजे, बलिया से 17.02 बजे, सुरेमनपुर से 17.39 बजे, छपरा से 19.05 बजे, सोनपुरसे 20.30 बजे, हाजीपुर से 20.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.50 बजे, समस्तीपुर से 23.40 बजे तथा तीसरे दिनलहेरियासराय से 00.35 बजे छूटकर दरभंगा 01.00 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04,एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये गये हैं।इसी तरह 04111/04112 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 12 नवम्बर को तथा बरौनी से 13 नवम्बर को किया जायेगा।04111 ग्वालियर-बरौनी त्यौहार विशेष गाड़ी 12 नवम्बर को ग्वालियर से 14.15 बजे प्रस्थान कर शनीचरा से 14.34 बजे, मालनपुर से 14.46 बजे, गोहद रोड से 15.03 बजे, सोनी से 15.19 बजे, भिण्ड से 15.55ए बजे, इटावा से 16.47 बजे, गोविन्दपुरी से 19.45 बजे, फतेहपुर से 21.17 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 01.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.50 बजे, वाराणसी जं. से 03.30 बजे, औंड़िहार से 04.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.45 बजे, बलिया से 06.40 बजे, रेवती से 07.12 बजे, सुरेमनपुर से 07.30 बजे, छपरा से 08.10 बजे, सोनपुर से 09.30 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 10.52 बजे छूटकर बरौनी 12.15 बजे पहुँचेगी।वापसी यात्रा में, 04112 बरौनी-ग्वालियर त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को बरौनी से 13.45 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 14.42 बजे, हाजीपुर से 15.35 बजे, सोनपुर से 15.47 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सुरेमनपुर से 19.17 बजे, रेवती से 19.34 बजे, बलिया से 20.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.35 बजे, औंड़िहार से 22.42 बजे, वाराणसी जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.27 बजे, प्रयागराज जं. से 01.45 बजे, फतेहपुर से 03.20 बजे, गोविन्दपुरी से 05.15 बजे, इटावा से 09.27 बजे, भिण्ड से 10.10 बजे, सोनी से 10.30 बजे, गोहद रोड से 10.46 बजे, मालनपुर से 11.03 बजे तथा शनीचरा से 11.15 बजे छूटकर ग्वालियर 12.20 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 07 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे। इसके अलावा 04101/04102 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 13 नवम्बर तथा बरौनी से 14 नवम्बर को किया जायेगा।04101 ग्वालियर-बरौनी त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर को ग्वालियर से 14.15 बजे प्रस्थान कर शनीचरा से 14.34 बजे, मालनपुर से 14.46 बजे, गोहद रोड से 15.03 बजे, सोनी से 15.19 बजे, भिण्ड से 15.55 बजे, इटावा से 16.47 बजे, गोविन्दपुरी से 19.45 बजे, फतेहपुर से 21.17 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 01.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.50 बजे, वाराणसी जं. से 03.30 बजे, औंड़िहार से 04.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.45 बजे, बलिया से 06.40 बजे, रेवती से 07.12 बजे, सुरेमनपुर से 07.30 बजे, छपरा से 08.10 बजे, सोनपुर से 09.30 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 10.52 बजे छूटकर बरौनी 12.15 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में, 04102 बरौनी-ग्वालियर त्यौहार विशेष गाड़ी 14 नवम्बर को बरौनी से 13.45 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 14.42 बजे, हाजीपुर से 15.35 बजे, सोनपुर से 15.47 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सुरेमनपुर से 19.17 बजे, रेवती से 19.34 बजे, बलिया से 20.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.35 बजे, औंड़िहार से 22.42 बजे, वाराणसी जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.27 बजे, प्रयागराज जं. से 01.45 बजे, फतेहपुर से 03.20 बजे, गोविन्दपुरी से 05.15 बजे, इटावा से 09.27 बजे, भिण्ड से 10.10 बजे, सोनी से 10.30 बजे, गोहद रोड से 10.46 बजे, मालनपुर से 11.03 बजे तथा शनीचरा से 11.15 बजे छूटकर ग्वालियर 12.20 बजे पहुंचेगी।इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।
