बलिया होकर चलेगी चंडीगढ़ – बरौनी त्यौहार विशेष ट्रेन
बलिया होकर चलेगी चंडीगढ़ – बरौनी त्यौहार विशेष ट्रेन
बलिया। छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा के लिए 04538/04537 चण्डीगढ़-बरौनी-चण्डीगढ़ आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 10
नवम्बर को तथा बरौनी से 12 नवम्बर को किया जायेगा।
04538 चण्डीगढ़-बरौनी आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 10 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को चण्डीगढ़ से
22.00 बजे प्रस्थान कर अम्बला कैंट से 23.20 बजे, दूसरे दिन यमुनानगर जगाधरी से 00.04 बजे, सहारनपुर से
01.05 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.44 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.40 बजे, रायबरेली से
13.15 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 14.40 बजे, वाराणसी जं. से 17.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.15
बजे, बलिया से 20.15 बजे, सुरेमनपुर से 20.50 बजे, छपरा से 22.00 बजे, हाजीपुर से 23.50 बजे, तीसरे दिन
मुजफ्फरपुर से 01.05 बजे तथा समस्तीपुर से 02.10 बजे छूटकर बरौनी 03.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04537 बरौनी-चण्डीगढ़ आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 12 नवम्बर, 2026
(बृहस्पतिवार) को बरौनी से 06.30 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 07.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.20 बजे, हाजीपुर
से 10.35 बजे, छपरा से 12.45 बजे, सुरेमनपुर से 13.20 बजे, बलिया से 14.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.35
बजे, वाराणसी जं. से 17.40 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 20.05 बजे, रायबरेली से 22.00 बजे, दूसरे
दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 00.25 बजे, बरेली से 05.10 बजे, मुरादाबाद से 06.50 बजे, सहारनपुर से 10.55
बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.27 बजे तथा अम्बाला कैंट से 12.20 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 13.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के
07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी है।
