बलिया में निर्माण सामग्री के भार से गिरी छत, अधेड़ की मौत, युवती घायल

बलिया में निर्माण सामग्री के भार से गिरी छत, अधेड़ की मौत, युवती घायल
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में सोमवार की सुबह मकान निर्माण सामग्री के वजन से पुरानी छत अचानक गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबने से एक अधेड़ की मौत हो और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। बताया जाता है कि गोड़धप्पा निवासी विजय शंकर तिवारी अपने मकान की छत की ढलाई कराने के लिए पास ही स्थित पुरानी छत पर रखे हुए थे। भारी वजन के चलते पुरानी छत अचानक गिर गई। पास ही मौजूद जयराम पटेल 50 और किरन तिवारी 22 मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के लोगों के सहयोग से मलबे को हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जयराम पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल किरन तिवारी का इलाज जारी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
