बलिया में ग्रीनफील्ड निर्माण, खतरनाक वायु प्रदूषण के बीच रहने को मजबूर हैं लोग

0

बलिया में ग्रीनफील्ड निर्माण, खतरनाक वायु प्रदूषण के बीच रहने को मजबूर हैं लोग

बलिया। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर वर्तमान में खूब शोर मचा है। लेकिन बलिया का भी एक इलाका पिछले दो वर्षों से वायु प्रदूषण का सामना कर रहा है। यूपी बिहार की सीमा भरौली से करीमुद्दीनपुर तक बन रहे फोरलेन ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी रोड से आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार पूरे दिन उड़ता धूलों का गुबार लोगों को बेहाल करता है। पिछले कई दिनों से पूरे दिन धुंध बना रहता है। बताया जाता है कि कई लोग सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं। भरौली के लोगों का कहना है कि गांव के हर छतों पर धूल की मोटी परत जम जाती है। यही नहीं धूल के महीन कण तो बंद कमरे में भी पहुंचते हैं। इन दिनों भरौली व आसपास के इलाकों में एक्यूआई शाम को करीब 175 तो दिन में 250 पार कर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *