बलिया में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
बलिया में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
बलिया। रेवती कस्बा के वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की सुबह घर के आंगन में आम के पेड़ से मुन्ना पटेल 50 का शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मोहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह मोहल्ले का एक व्यक्ति फूल तोड़ने निकला था। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ पर लटके अधेड़ पर पड़ी। उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के समय मृतक की पत्नी सुनीता घर पर ही थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
