बलिया में छात्र की मौत मामले में दो शिक्षक सस्पेंड, शिक्षामित्र पर कार्रवाई, बिजली विभाग सेफ क्यों?

0

बलिया में छात्र की मौत मामले में दो शिक्षक सस्पेंड, शिक्षामित्र पर कार्रवाई, बिजली विभाग सेफ क्यों?

बलिया। शिक्षा क्षेत्र गड़वार के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत मामले में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया। वहीं, शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने के लिए बीएसए ने ग्राम शिक्षा समिति को पत्र भेज दिया। लेकिन स्कूल की छत के उपर से गुजर रहे एचटी तार के मामले में अभी तक बिजली विभाग के अफसर सेफ क्यों? क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा? बता दें कि प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा में विशुकिया निवासी मो. इजहार अहमद का पुत्र अरशद अहमद 12 कक्षा चार का छात्र था।सोमवार को अरशद स्कूल पहुंचा तो उससे स्कूल की छत पर चढ़कर लौकी तोड़ने के लिए कहा गया। वह छत पर ज्योंही पहुंचा तभी वह छत से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर व सहायक अध्यापक अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया। जबकि शिक्षामित्र दीपचंद राम की सेवा समाप्ति को लेकर पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नियमानुसार किसी भी प्राथमिक स्कूल परिसर से एचटी लाइन नहीं गुजर सकता। लेकिन छात्र की मौत के बाद भी बिजली विभाग के अफसर व कर्मी अभी भी सेफ हैं। इससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *