बलिया के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने दिया जांच कर कार्रवाई का निर्देश

0

बलिया के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने दिया जांच कर कार्रवाई का निर्देश

बलिया। जिले के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार अपनी जड़ें जमा चुकी हैं। भाजपा कार्यकर्ता मनीष कुमार राय ने मामले से डीएम, सीडीओ के साथ ही विभागीय मंत्री को अवगत कराया है। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीएम को जांच कर कार्रवाई करते हुए आख्या देने को कहा है। इससे विभाग के अंदरखाने बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा कार्यकर्ता मनीष ने सोशल मीडिया के जरिए डीएम समेत अधिकारियों के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री को अवगत कराया कि जिले के डीपीओ, सीडीपीओ व उनके अधीनस्थ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। खासकर सोहांव ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसके चलते जहां सरकार की योजना प्रभावित हो रही है वहीं सरकार की बदनामी भी हो रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सोशल मीडिया के जरिए ही विभागीय मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीएम को जांच कर कार्रवाई करते हुए आख्या देने को कहा है। सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी होते ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में खलबली मची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *