बलिया में घुस लेने के आरोपी तत्कालीन एसओ व सिपाही सस्पेंड, जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

0

बलिया में घुस लेने के आरोपी तत्कालीन एसओ व सिपाही सस्पेंड, जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

बलिया। जिले में जमीनी विवाद पुलिसकर्मियों के लिए धन उगाही का जरिया बन चुका है। एक जमीनी विवाद के मामले में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में एसपी डॉ ईरज राजा ने बांसडीह रोड थाने के तत्कालीन एसओ व एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर तत्कालीन तैनाती के दौरान पूरे प्रकरण में संलिप्त रहने का आरोप है। मामले में शिकायतकर्ता के पास पर्याप्त साक्ष्य होने की बात भी सामने आई है।

बताया जाता है कि पीड़ित ने साक्ष्यों के साथ एसपी से बांसडीह थाना के तत्कालीन एसओ व एक मुख्य आरक्षी के खिलाफ शिकायत की थी। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त टीम ने किया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानंद को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। वंश बहादुर सिंह वर्तमान में डीसीआरबी प्रभारी के पद पर तैनात थे, जबकि प्रकरण के समय वह बांसडीह रोड थाने के प्रभारी थे। वहीं मुख्य आरक्षी माधवानंद की तैनाती भी बांसडीह रोड थाने में थी। आरोप है कि दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लिए गए थे। इस पूरे मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी और मुख्य आरक्षी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मामले में अग्रिम विभागीय जांच भी प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *