बलिया होते चलेगी अहमदाबाद छपरा व नई दिल्ली-दरभंगा त्यौहार विशेष गाड़ी

0

बलिया होते चलेगी अहमदाबाद छपरा व नई दिल्ली-दरभंगा त्यौहार विशेष गाड़ी

बलिया/गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 09449 अहमदाबाद-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अहमदाबाद से 14 नवम्बर को इकहरी यात्रा के लिए किया जायेगा। 09449 अहमदाबाद-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 14 नवम्बर को अहमदाबाद से 01.00 बजे प्रस्थान कर छायापुरी से 04.30 बजे, गोधरा से 05.32 बजे, रतलाम से 08.25 बजे, नागदा से 09.32 बजे, रामगंज मण्डी से 11.47 बजे, कोटा से 13.15 बजे, सवाई माधोपुर से 14.37 बजे, गंगापुर सिटी से 15.35 बजे, बयाना से 17.05 बजे, ईदगाह आगरा से 19.35 बजे, टुण्डला से 21.35 बजे, दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.50 बजे, प्रयागराज जं0 से 05.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 06.17 बजे, वाराणसी से 07.55 बजे, औड़िहार से 09.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.55 बजे तथा बलिया से 12.00 बजे छूटकर छपरा 14.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09, एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

इसके अलावा 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 13 नवम्बर को किया जा रहा है। 04080 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 नवम्बर को नई दिल्ली से 22.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.05 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 01.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 06.30 बजे, प्रयागराज जं. से 11.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.34 बजे, वाराणसी जं. से 14.20 बजे, औंड़िहार से 15.17 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.05 बजे, बलिया से 17.02 बजे, सुरेमनपुर से 17.39 बजे, छपरा से 19.05 बजे, सोनपुर से 20.30 बजे, हाजीपुर से 20.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.50 बजे, समस्तीपुर से 23.40 बजे तथा तीसरे दिन लहेरियासराय से 00.35 बजे छूटकर दरभंगा 01.00 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये गये हैं। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *