बलिया में ई-रिक्शा पलटने से वृद्धा की मौत

0

बलिया में ई-रिक्शा पलटने से वृद्धा की मौत

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के आर्य नगर वैना गांव में शनिवार को वृद्धा को लेकर जा रहा ई-रिक्शा गांव में ही अचानक पलट गया। इससे उसमें सवार वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।आर्य नगर वैना निवासी रामदुलारी देवी 80 पत्नी स्व वीर बहादुर सिंह शनिवार की सुबह किसी काम से गांव के ही ई-रिक्शा से बलिया शहर जा रही थीं। इसी दौरान गांव में ही अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामदुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *