बलिया में छठ पूजा को जल लेने गए दो युवक गंगा में डूबे, तलाश जारी

0

बलिया में छठ पूजा को जल लेने गए दो युवक गंगा में डूबे, तलाश जारी

बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर शनिवार को अपराह्न छठ पूजा के लिए जल लेने गए दो दोस्त गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अचानक हुई इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों की छानबीन जारी थी।बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्तू पांडेय निवासी नारायण गुप्ता का पुत्र मारुति नंदन गुप्ता 20 अपने दोस्त जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनंद श्रीवास्तव के पुत्र रौनक श्रीवास्तव 22 के साथ माल्देपुर घाट पर गंगा जल व मिट्टी लेने पहुंचा था। जहां दोनों स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। घटना की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *