बलिया के बैरिया नगर पंचायत प्रतिनिधि समेत पांच के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

0

बलिया के बैरिया नगर पंचायत प्रतिनिधि समेत पांच के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंटबलिया। जनपद के नगर पंचायत बैरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामला करीब तीन वर्ष पुराना है।बताया जाता है कि बैरिया नगर पंचायत के पश्चिम टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता मनोज पासवान निवासी बैरिया दक्षिण टोला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई थी। लंबे समय से आरोपियों की न्यायालय में हाजिरी नहीं होने के बाद अब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट के साथ कुर्की की कार्रवाई से संबंधित नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *