बलिया में अर्नब चक्रवात से जनजीवन अस्त व्यस्त, 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल, बसंतपुर उपकेंद्र से लगातार दिन भी आपूर्ति ठप

0

बलिया में अर्नब चक्रवात से जनजीवन अस्त व्यस्त, 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल, बसंतपुर उपकेंद्र से लगातार दिन भी आपूर्ति ठपबलिया। जिले में बीते तीन दिनों से अर्नब चक्रवात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई तरह की फसलों को काफी क्षति पहुंची है। इस बीच बिजली की आपूर्ति भी ध्वस्त हो चुकी है। विद्युत वितरण खंड से जुड़े 200 से अधिक गांवों में जहां बिजली की आपूर्ति प्रभावित है वहीं बसंतपुर उपकेंद्र से शनिवार को लगातार दिन भी आपूर्ति ठप है। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में भी सुबह से ही आपूर्ति प्रभावित है। अर्नब चक्रवात के बीच बिजली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक हाहाकार मचा है। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में शनिवार की सुबह बिजली गुल हो गई जो देरशाम तक बहाल नहीं हो सकी। उधर, सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की शाम 5 बजे गायब हुई बिजली शुक्रवार की शाम 5 बजे बहाल हुई लेकिन कुछ देर बाद ही कट गई जो शनिवार देरशाम तक बहाल नहीं हो सकी। बताया जाता है कि चितबड़ागांव स्थित पॉवर स्टेशन से बसंतपुर उपकेंद्र तक की लाइन एनएच किनारे पेड़ों के बीच से गुजरा है। लेकिन कभी भी डालियों की छंटाइ नहीं कराई जाती। इसका खामियाजा इस उपकेंद्र से जुड़े 48 गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, बिजली निगम के जेई से लेकर एक्सईएन तक किसी का फोन नहीं उठाते और जानकारी देने से बचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *