बलिया के बसंतपुर उपकेंद्र से 27 घंटे से आपूर्ति ठप, 48 गांवों के तीन लाख की आबादी प्रभावित
बलिया के बसंतपुर उपकेंद्र से 27 घंटे से आपूर्ति ठप, 48 गांवों के तीन लाख की आबादी प्रभावित
बलिया। जिले में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति बदहाल है। बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 48 गांवों में 27 घंटे से आपूर्ति ठप है। हालांकि 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई थी लेकिन टिकी नहीं।
बिजली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक हाहाकार मचा है। बिजली विभाग के संबंधित जेई से लेकर एक्सईएन तक ने लोगों के फोन को रिसीव नहीं किया और कुछ भी बताने से बचते रहे।
बता दें कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पूरे दिन बिजली के आने जाने का क्रम चलता रहा। इसके अलावा सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की शाम 5 बजे गायब हुई शुक्रवार की शाम 5 बजे बहाल हुई लेकिन कुछ देर बाद ही कट गई जो देररात तक बहाल नहीं हो सकी।
बता दें कि 9 दिनों पहले भी इस उपकेंद्र से 15 घंटे से अधिक समय आपूर्ति ठप रही थी।
उधर, बिजली निगम के जेई से एक्सईएन तक किसी का फोन नही उठाते और जानकारी देने से बचते हैं।
