बलिया में सीडीपीओ कार्यालय का कनिष्ठ सहायक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

बलिया में सीडीपीओ कार्यालय का कनिष्ठ सहायक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार बलिया। जिले में आंगनबाड़ी नियुक्ति में रिश्वतखोरी वर्षों से चल रहा है। अब नया मामला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, हनुमानगंज से आया है। कार्यालय के कनिष्ठ सहायक नंद कुमार भारती को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ की टीम ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने और वेतन दिलाने के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बांसडीहरोड क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी सर्वजीत ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत कर आरोप लगाया गया था कि उसकी भाभी की आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने तथा नियुक्ति के बाद वेतन दिलाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद संगठन ने मामले की जांच की। इसके बाद टीम ट्रैपिंग में जुट गई। निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के पास योजना बनाकर कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक नंद कुमार भारती को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। वह जिले के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्ढा का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *