— तो 26 सितंबर से पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, बढ़ेगी परेशानी??

0

— तो 26 सितंबर से पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, बढ़ेगी परेशानी??

बलिया। देशभर में 26 सितंबर से पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे लोगों की परेशानी बढ़ना तय है। हालांकि सभी बैंकों की ओर से संदेश भेज ग्राहकों को अलर्ट किया जा रहा है। उधर, लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण ग्राहकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय ने आदेश दिया है कि रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा।
बताया जाता है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा की है। इसके अलावा 26 सितंबर को माह का अंतिम शनिवार होने और 27 को रविवार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह लगातार पांच दिनों तक बैंकों की बंदी ग्राहकों की परेशानी बढ़ाने वाली है। दूसरी तरफ इस बंदी के चलते जिले में बैंकों के करोड़ों का व्यवसाय भी प्रभावित होगी। हालांकि सभी बैंकों की ओर से ग्राहकों को संदेश भेज कर अलर्ट किया जा रहा है ताकि वह बैंक सेया संबंधित कामकाज 25 सितंबर तक कर लें। इस बंदी के दौरान एटीएम व इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल चैनल जारी रहेंगे। इसके बावजूद लोगों की परेशानी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *