बलिया में मनाई गई रामधारी सिंह दिनकर की 119 वीं जयंती

0

बलिया में मनाई गई रामधारी सिंह दिनकर की 119 वीं जयंती

बलिया। जिले के अमांव गांव में
बुधवार को हिंदी साहित्य जगत के ओजस्वी एवं वीर रस के कवि पद्मश्री रामधारी सिंह दिनकर की 119वीं जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर राय के प्रयासों से लगातार छठवें वर्ष दिनकर की जयंती पर शिक्षा जगत के विद्वान जुटे और उनके व्यक्तित्व तथा उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनकी कविताओं के माध्यम से भी उन्हें याद किया।
इस अवसर पर वंश नारायण राय, पारस नाथ राय, रणजीत राय, डॉ कमला प्रसाद, रमेश राम, मनीष राय, राम चंद्र प्रसाद गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता लक्ष्मीशंकर राय व संचालन प्रेम प्रकाश राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *