बलिया में पंखे से लटकता मिला वृद्ध का शव

0

बलिया में पंखे से लटकता मिला वृद्ध का शव

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में एक वृद्ध का शव उसके घर के अंदर पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि घोड़हरा निवासी वीरेंद्र खरवार 60 पुत्र स्व. जगन्नाथ खरवार घर में अकेले रहते थे जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। गुरुवार की सुबह काफी देर तक वीरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले तो छोटे भाई मुन्ना प्रसाद को कुछ आशंका हुई और घर पहुंच कर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण अन्य लोगों के साथ छत के पास लगे रोशनदान से अंदर झांक कर देखा तो वीरेंद्र पंखे में लगी रस्सी के सहारे लटके थे।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर उप निरीक्षक राजकुमार एवं उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *