बलिया में पेड़ से टकराया कंटेनर, खुला राज, निकला गोवंश का जखीरा

0

बलिया में पेड़ से टकराया कंटेनर, खुला राज, निकला गोवंश का जखीरा

बलिया। जिले में पशु तस्करी के लिए कुख्यात नरहीं थाना क्षेत्र में रविवार को अचानक तस्करी का राज सामने आ गया। ग्राम सरयां स्थित कोरंटाडीह कंपोजिट विद्यालय के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद कीचड़ में फंस गई। आसपास के लोगों ने चढ़ कर देखा तो बड़ी संख्या में गोवंश लदे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गो आश्रय स्थल चली गई।

थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरंटाडीह अंतर्गत ग्राम सभा सरयां स्थित कोरंटाडीह कंपोजिट विद्यालय के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद कीचड़ में फंस गई। जब वाहन निकल नहीं सका तो आसपास के युवक दुर्घटना समझ दौड़ कर उसके पास पहुंचे यह देख चालक भागने लगा। चालक को भागते देख लोगों को शक हुआ तो किसी तरह कंटेनर के उपर चढ़ कर देखा तो अंदर बड़ी संख्या में गोवंश बंधे हुए थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोरंटाडीह पुलिस ने कंटेनर को जेसीबी से निकलवाया और उसे लेकर सोहांव स्थित गौ आश्रय केन्द्र चली गई। इस बाबत नरही थाना प्रभारी नरहीं अनुपम जायसवाल और कोरंटाडीह चौकी प्रभारी शशांक पांडेय घंटों तक गोवंश की सही संख्या बताने से बचते रहे। सूत्रों की मानें तो भरौली बक्सर गंगा पुल के रास्ते रोजाना पशु लदे दर्जनों ट्रक व पिकअप गुजरते हैं जिसकी जानकारी थाना व चौकी को रहती है। वसूली के लिए भरौली चौराहे पर थाने के कारखास व दलाल तो चौकी के आसपास चौकी के कारखास व दलाल रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *