बलिया में डाक पार्सल वैन लिखे कंटेनर से 24 गोवंश बरामद, पुलिस के दावे में झोल ही झोल

बलिया में डाक पार्सल वैन लिखे कंटेनर से 24 गोवंश बरामद, पुलिस के दावे में झोल ही झोल
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को डाक पार्सल वैन लिखा एक कंटेनर कीचड़ में फंस गया। जब आसपास के लोग दुर्घटना समझ उस ओर दौड़े तो चालक भाग निकला। लोगों ने कोरंटाडीह चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कीचड़ से निकलवा कब्जे में लेकर गो आश्रय स्थल सोहांव चली गई। देरशाम तक पुलिस गोवंश की संख्या बताने से बचती रही। लेकिन दूसरे दिन पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाने का काम किया। दावे के अनुसार उपनिरीक्षक शशांक पांडेय पुलिस टीम के साथ उजियार गांव में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भरौली-बक्सर मुख्य मार्ग पर भांवरकोल की तरफ से आ रहा एक कंटेनर पुलिस को देखकर कुछ दूरी पहले ही रुक गया। सवाल उठता है कि तो चालक कंटेनर को कीचड़ में क्यों फंसाया? यही नहीं जब पुलिस चेकिंग कर ही रही थी तो तत्काल मौके पर क्यों नहीं पहुंची? जो पुलिस देर रात तक यह कहती रही कंटेनर खुलने के बाद पता चलेगा कि इसमें क्या है जबकि ग्रामीणों ने मौके पर ही गोवंश लदा होने का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल का दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख चालक और उसके साथी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। तो क्या वह पुलिस से अधिक ट्रेंड थे या फिर उन्हें भागने का मौका दिया गया? यह सारे सवाल पुलिस को कटघरे में खड़ा करता है। खैर पुलिस ने कंटेनर की 24 बैल बरामद किया। बरामद कंटेनर के नंबर को ई-चालान ऐप से जांच में वाहन स्वामी का नाम अंजू अली पत्नी मंजूर अली, निवासी गाजीपुर फतेहपुर, जनपद फतेहपुर दर्ज मिला। इस मामले में नरही थाने में गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
