बलिया में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर हादसा, तीन बाईक सवार गंभीर

बलिया में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर हादसा, तीन बाईक सवार गंभीर
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा से बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी पर मंगलवार की देरशाम सड़क हादसे में तीन बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
बताया जाता है कि निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड पर छोटे बड़े वाहन लगातार चलने से कार्य में बाधा हो रही थी। इसके चलते सड़क पर कई जगह बोल्डर रखवा दिए गए हैं। मंगलवार को इसी बोल्डर में टकरा कर बाईक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड पर आवाजाही को लेकर अभी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
