बलिया में शिक्षकों ने छह वर्ष की सेवा पूरी होने पर की वृद्धों की सेवा

बलिया में शिक्षकों ने छह वर्ष की सेवा पूरी होने पर की वृद्धों की सेवा
बलिया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्त अध्यापकों की सेवा के शुक्रवार को छह वर्ष पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में वहां रह रहे महिला व पुरुषों को भोजन कराया। शिक्षकों ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद भी लिया।इस दौरान संयुक्त लीगल टीम के दुष्यन्त सिंह ने कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। छह साल पहले इसी दिन सरकार ने अपने कर्मक्षेत्र में शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौपी थी। नौकरी के शुरू के वर्षों में हम लोगों को स्वयं को बेहतर साबित करना था, जिसे नवनियुक्त शिक्षकों ने बखुबी कर दिखाया।टीम के पंकज सिंह ने कहा कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में तैनात करीब 16 सौ शिक्षक सरकार द्वारा समय- समय पर चलाई जा रही योजनाओं को सफल बनाने में लगे हुए हैं। स्मार्ट क्लास समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने को संकल्पित हैं। जनपद को निपुण करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।इस मौके पर सतीश मेहता, ललित मोहन सिंह, आशुतोष तिवारी, योगेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, निर्भय नारायण, दीपक भारती, अखिलेश कुमार, सुमित यादव, सतीश यादव, निलेश पांडे, प्रशांत कुमार, नवतेज सिंह, गौरव पांडे, संजीव सिंह, कौशल सिंह, प्रकाश रंजन पवन यादव, अंकित सिंह, राहुल कुमार, संदीप सिंह, संजीव ठाकुर आदि रहे।
