बलिया के कटान पीड़ितों ने 28 अक्तूबर को बांसडीह तहसील के घेराव का किया एलान

0

बलिया के कटान पीड़ितों ने 28 अक्तूबर को बांसडीह तहसील के घेराव का किया एलान

बलिया। जिले में सरयू नदी ने खूब कहर ढाया है। लगातार हो रहे कटान से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब ग्रामीणों ने संघर्ष करने की ठान ली है। सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने अस्तित्व बचाओ आंदोलन समिति का गठन किया है। रविवार को हुई समिति की बैठक में ग्रामीणों ने घर, खेत आदि बचाने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को बांसडीह तहसील का घेराव करने का ऐलान किया है। बांसडीह तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर मे हुई ग्रामीणों की बैठक में सरयू की कटान से प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि कटान का संकट उनके जीवन और आशियाने के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को राहत देने के साथ कटान रोकने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाने जरूरत है। कहा कि सरयू की कटान रोकने के लिए स्थायी ठोकरों का निर्माण, कटान पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित पुनर्वास तथा पर्वतपुर-जयनगर रेगुलेटर के स्थान पर आधुनिक रेगुलेटर का निर्माण कराने की मांग है। समस्या का स्थायी व्यवस्था से समाधान किया जाए ताकि क्षेत्र को कटान से राहत मिल सके।बैठक में निर्भय नारायण सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, संजय परिहार, भरत सिंह , शिवजी सिंह, विजय यादव, सुनील ठाकुर, शाश्वत सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *