बलिया में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, कई इलाकों में 15 घंटे ठप रही सप्लाई
बलिया में बिजली आपूर्ति ध्वस्त, कई इलाकों में 15 घंटे ठप रही सप्लाईबलिया। जिले में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति बदहाल है। जगह जगह आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। कई इलाकों में तो बुधवार को 14 घंटे से अधिक समय तक सप्लाई ठप रही। बिजली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक हाहाकार मचा है। यही नहीं बिजली विभाग के संबंधित जेई से एक्सईएन तक लोगों के फोन को रिसीव नहीं किया और कुछ भी बताने से बचते रहे। बता दें कि बुधवार को जिला मुख्यालय पर पूरे दिन बिजली के आने जाने का क्रम चलता रहा। इसके अलावा सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार बीते चार दिनों में कुल 24 घंटे बिजली मिली वह भी 40 से अधिक किस्तों में। बुधवार को सुबह 5 बजे गायब हुई बिजली शाम 7.30 बजे बहाल हुई लेकिन 50 मिनट बाद ही कट गई जो समाचार के समय तक नहीं लौटी। इसी तरह दुबहड़ सोनवानी फीडर से लगातार आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। बिजली की बदहाल आपूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर, बिजली निगम के जेई से एक्सईएन तक किसी का फोन नागिन उठाते और जानकारी देने से बचते हैं।
