बलिया में बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता, लेखपाल सस्पेंड

0

बलिया में बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता, लेखपाल सस्पेंडबलिया। बांसडीह तहसील के एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों के कटान,भूमि मुआवजा और राहत सहायता के वितरण में अनियमितता की शिकायत पर महाराजपुर गांव के लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया है।बताया जाता है कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्रियों का वितरण प्रशासन की ओर से कराया जा रहा। बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता को लेकर शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान लेखपाल पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने पर एसडीएम ने लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया।एसडीएम ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ हुई जांच में उनके द्वारा राहत सहायता वितरण में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *